best news portal development company in india

DIG हरचरण सिंह भुल्लर के फार्म हाउस पर भी CBI रेड : लुधियाना में 65 एकड़ जमीन की जांच

SHARE:

चंडीगढ़। रिश्वत केस में पकड़े पंजाब के DIG हरचरण सिंह भुल्लर पर शिकंजा कसता जा रहा है। CBI उन्हें कभी भी रिमांड पर ले सकती है। अब उन पर आय से अधिक संपत्ति का केस करने की तैयारी शुरू हो गई है। शुक्रवार को CBI की टीम लुधियाना के मछीवाड़ा एरिया के मंड शेरिया गांव में उनके फॉर्म हाउस में सर्च करने के लिए पहुंची। बताया जा रहा है कि मछीवाड़ा में भुल्लर की करीब 65 एकड़ जमीन है। यहीं पर उनका फॉर्म हाउस बना है। सीबीआई की टीम इस जमीन के दस्तावेजों को भी खंगाल सकती है।

लुधियाना में DIG हरचरण सिंह भुल्लर के फॉर्म हाउस पर जांच करने पहुंचे CBI अधिकारी। - Dainik Bhaskar

लुधियाना में DIG हरचरण सिंह भुल्लर के फॉर्म हाउस पर जांच करने पहुंचे CBI अधिकारी।

वहीं गुरुवार को टीम चंडीगढ़ के सेक्टर 40 स्थित भुल्लर की कोठी में पहुंची थी। घर की हर चीज की वीडियोग्राफी करवाई गई। हर चीज की सूची बनाकर उसकी कीमत निकाली जाएगी। इसमें AC से लेकर गमले और बिजली बल्ब तक शामिल हैं। ये रेड करीब 9 घंटे तक चली। CBI ने परिवार के सदस्यों से पूछे गए सवालों को लैपटाप में टाइप कर वीडियोग्राफी भी की। परिजनों से उनके बयानों को साइन भी कराया गया। चर्चा है कि करीब 2 घंटे तक सवाल-जवाब का सिलसिला चलता रहा।

लुधियाना में फॉर्म हाउस के पास डीआईजी भुल्लर की 65 एकड़ जमीन बताई जा रही है।
लुधियाना में फॉर्म हाउस के पास डीआईजी भुल्लर की 65 एकड़ जमीन बताई जा रही है।

2.16 लाख सैलरी, संपत्ति करोड़ों में

DIG हरचरण सिंह भुल्लर की अगर मासिक बेसिक सैलरी की बात की जाए, तो यह 2.16 लाख बनती है। लेकिन जो उन्होंने प्रॉपर्टी बनाई है, वह 15 करोड़ से अधिक की है। उनकी प्रॉपर्टी पंजाब के सभी बड़े शहरों में है, जिनमें जालंधर, मोहाली, लुधियाना और कपूरथला शामिल हैं। यह सारे शहर ए ग्रेड में आते हैं। ऐसे में यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर पैसा कहां से आया है। हालांकि उनकी रिटायरमेंट में 2 साल बचे हैं।

DIG के घर में प्रिंटर और कागजात ले जाते CBI के अधिकारी।
DIG के घर में प्रिंटर और कागजात ले जाते CBI के अधिकारी।

 

सीधे डीएसपी भर्ती हुए, फिर IPS प्रमोट हुए

भुल्लर पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन के जरिए सीधे डीएसपी लगे थे। इसके बाद ज्यादातर पोस्टिंग मोहाली में रही। वह 2007 में IPS प्रमोट किए गए थे। अकाली सरकार के समय डीएसपी पद पर रहे, जबकि कांग्रेस सरकार के समय वह एसपी और एसएसपी पद पर रहे। आम आदमी पार्टी की सरकार में वे IG भी रहे।

6 साल में बनाई प्रॉपर्टी पर नजर

सीबीआई द्वारा 6 साल में बनाई गई संपत्ति का सारा पता लगाया जा रहा है। लॉकर खोले जा रहे हैं। हालांकि गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने उनका रिमांड नहीं लिया था। लेकिन अब माना जा रहा है कि सीबीआई रिमांड लेगी। क्योंकि BNS में यह प्रावधान है कि 40 दिन में आरोपी का कभी भी रिमांड लिया जा सकता है।

टीम ने कोठी के टॉप फ्लोर पर भी जांच की।
टीम ने कोठी के टॉप फ्लोर पर भी जांच की।

पूर्व DIG को रिमांड पर लेगी CBI

रिश्वत मामले में पकड़े गए पूर्व DIG भुल्लर को CBI कभी भी रिमांड पर ले सकती है। CBI भुल्लर की कोठी पर करीब 9 घंटे तक जांच की है। इस दौरान कोठी की पैमाइश के साथ यहां पर रखे गए साजो सामान की लिस्ट बनाई गई हैं। करीब 2 घंटे तक भुल्लर के परिजनों से सवाल जवाब किए गए।

CBI की तरफ से जो भी सवाल परिजनों से पूछे गए हैं और उनके जवाब लैपटाप में टाइप करने के साथ साथ वीडियो ग्राफी की गई है। बयानों पर परिजनों के साइन लेकर सीलबंद कर लिफाफे में रखा गया है। बताया जा रहा है कि अब CBI भुल्लर को रिमांड पर लेकर यही सवाल करेगी, जिससे जायदाद और रिश्वत के पूरे मामले संबंधी जानकारी जुटाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई