जालंधर। पंजाब के जालंधर में एक बेकरी ने महिला को फंगस लगा केक बेच दिया। जब महिला अपने रिश्तेदारों को केक गिफ्ट करने पहुंची तो इस बात का पता चला। इसके बाद महिला ने बुधवार देर शाम दुकान पर हंगामा किया। महिला का कहना है कि दुकानदार ने अंदर बुलाकर मामला दबाने के लिए कहा। महिला का कहना है कि इससे पहले भी एक-दो बार ऐसा हुआ है, मगर बेकर ने फिर भी सुधार नहीं किया। उन्होंने कहा कि वह इसकी शिकायत हेल्थ डिपार्टमेंट से करेगी।
- रिश्तेदारों के गिफ्ट किया केक: जालंधर के भगवान वाल्मीकि चौक स्थित फैंसी बेकरी (Fancy Bakery) से सोनिया नामक महिला ने 26 अक्टूबर को केक खरीदा था। महिला ने कहा कि ये केक मैंने अपने रिश्तेदारों को गिफ्ट किया। केक का डब्बा खोला तो केक पर फंगस लगी हुई थी। उन्होंने मुझे इस केक का फोटो खींचकर भेजा।
- कल रात ही खरीदा था फ्रेश केक: महिला ने कहा कि गिफ्ट करने से पहले दिन ही दुकानदार ने फ्रेश केक बहकर बेचा था। इसके बाद दुकानदार से संपर्क किया तो वो कहने लगा कि बैठकर बात करते हैं। मुझे दुकान में बात करने के लिए बुलाया, मगर मैंने इनकार कर दिया।
- महिला ने आगे कहा कि अगर केक कोई छोटा बच्चा खा लेता तो उसकी मौत भी हो सकती थी। दुकानदार ने बड़ी लापरवाही की है। इसका कौन जिम्मेदार होगा। क्या यह केक खाने के बाद होने वाले नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। इसके बाद महिला ने दुकान से खरीदे केक का बिल भी दिखाया।
दुकानदार बोला- गलती के लिए मांगी माफी
सोनिया ने कहा कि दुकान से फ्रूट केक का एक डिब्बा खरीदा था। जिसे वह अपने फगवाड़ा में रहने वाले रिश्तेदार को देने के लिए ले गई। इसके बाद रिश्तेदारों ने उन्हें फंगस लगे केक की फोटो भेजी। इसके बाद मैंने उन्हें समझाने के लिए बीती रात ही खरीदे गए केक का बिल भी भेजा। गुरुवार को हंगामा बढ़ता देख बेकरी संचालक ने महिला से माफी मांग ली। उधर, दुकान मालिक ने कहा कि हम अपनी गलती मान चुके हैं। दुकान के किसी स्टाफ गलती हुई है, इसके लिए हमें खेद हैं।








