best news portal development company in india

ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर फतेहगढ़ निवासी युवक से साढ़े सात लाख रुपए की ठगी : पीड़ित ने ज्वेलरी गिरवी रखी, महीने की 16 हजार किश्त चुका रहा

SHARE:

मोहाली- ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर फतेहगढ़ निवासी युवक से साढ़े सात लाख रुपए की ठगी हुई है। पीड़ित का कहना है कि उसने सारी पेमेंट, अपनी सेविंग और अपना सोना गिरवी रखकर दी। ज्वेलरी की महीने की किश्त 16 हजार रुपए चुकानी पड़ रही है। लेकिन कंपनी वालों ने न तो उन्हें विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए। पीड़ित ने आखिर में आकर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल चल रही है। जांच के बाद ठगी मिली तो दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

मोहाली में इमिग्रेशन कंपनी के बाहर पहुंचे लोग। - Dainik Bhaskar
अपने साथ हुई ठगी के बारे में जानकारी देते हुए गगनदीप सिंह।
अपने साथ हुई ठगी के बारे में जानकारी देते हुए गगनदीप सिंह।

 

1. ऑनलाइन एड देकर कंपनी के चक्कर में फंसाया

गगनदीप ने बताया कि वह सरहिंद फतेहगढ़ साहिब से संबंध रखते हैं। वह इंग्लैंड जाकर वापस आया था। उसकी योजना थी किसी अन्य देश में जाकर जॉब करने की। इसी बीच उसने सोशल मीडिया पर आरोपियों की कंपनी का एड देखा। फिर इनसे संपर्क किया।

2.साढ़े सात लाख कंपनी को दिए

गगनदीप ने बताया कि मोहाली के फेज-तीन में एक नामी इमिग्रेशन कंपनी है। कंपनी मैनेजमेंट ने उसे कहा था कि वे उसे ऑस्ट्रेलिया का 482 वीजा लगवा देंगे। इसके लिए उन्होंने उसे साढ़े सात लाख रुपए दिए थे।

3.साल से कंपनी के चक्कर काट रहा है

लेकिन 2 अक्टूबर को एक साल हो गया है। न तो कंपनी वाले उसे विदेश भेज रहे हैं और न ही उसकी पेमेंट वापस कर रहे हैं। जब वह यहां आता है तो कभी दस हजार, कभी पांच हजार देने की बात करते हैं। जबकि यहां आने में हजार रुपए का पेट्रोल लग जाता है।

4. सारी सेविंग और घर का सोना गिरवी रखा

गगनदीप सिंह ने कहा कि वह पहले इंग्लैंड जा चुके थे। जो पैसा उसने वहां कमाया था, वह सारा ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए कंपनी को दे दिया था। लेकिन न तो कंपनी ने कोई कागजात दिए और न ही भुगतान किया। इसके बाद घर का सोना गिरवी रखा। महीने की किश्त 16 हजार रुपए है।

5. कंपनी नाम बदल लेती है

“मैंने अभी तक शिकायत नहीं की। मुझे विश्वास था कि वे मुझे भेज देंगे। लेकिन अब यह कोई मदद नहीं कर रहे हैं। पैसे भी वापस नहीं कर रहे हैं। इनके खिलाफ कोई प्रदर्शन करता है तो नाम बदल लेते हैं, कारोबार ऐसे ही चलता है।”

मटौर थाने के एसएचओ मामले की जानकारी देते हुए।
मटौर थाने के एसएचओ मामले की जानकारी देते हुए।

पुलिस बोली जांच के बाद कार्रवाई

SHO अमनदीप सिंह कंबोज ने कहा कि तीन ए एक व्यक्ति की शिकायत आई है। हम उसकी वेरिफिकेशन करेंगे। अगर इसमें किसी तरह ठगी मिलती है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई