best news portal development company in india

जालंधर में कॉलेज की प्रधानगी को लेकर दो गुटों में विवाद : पेट्रोल पंप के पास फायरिंग, 2 घायल, पुलिस जांच में जुटी

SHARE:

जालंधर। जालंधर के किशनगढ़ इलाके में कॉलेज की प्रधानगी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पेट्रोल पंप के पास अंधाधुंध फायरिंग की गई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर कारों में सवार होकर मौके पर पहुंचे और गोलियां चलाकर फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जालंधर के किशनगढ़ क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां कॉलेज की प्रधानगी को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। यह मामला इतना बढ़ गया कि एक गुट ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान करीब 10 से 15 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए

फायरिंग की इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक व्यक्ति को छाती में गोली लगी है, जबकि दूसरे को कंधे में गोली मारी गई। दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू की

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर दो कारों में सवार होकर मौके पर पहुंचे थे और फायरिंग करने के बाद फरार हो गए। घटना के समय पेट्रोल पंप के दफ्तर में कर्मचारी और पंप मालिक खाना खा रहे थे, जिससे वे सुरक्षित बच गए। घटना की सूचना मिलते ही अलावलपुर पुलिस ने आदमपुर थाने की पुलिस और डीएसपी करतारपुर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने पेट्रोल पंप कार्यालय से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई