best news portal development company in india

जालंधर में छात्रों पर गोली चलाने वाले का एनकाउंटर : एक की छाती, दूसरे के कंधे में मारी थी गोली

SHARE:

जालंधर में पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ छात्रों पर गोली चलाने वाला आरोपी।

जालंधर। पंजाब के जालंधर में कॉलेज की प्रधानगी को हिंसक झड़प हो गई। एक युवक ने दूसरे गुट के स्टूडेंट की छाती में सीधी गोली मार दी, जबकि उस गुट के ही दूसरे स्टूडेंट को कंधे में गोली मारी गई। दोनों को गंभीर हालत में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली चलाने वाले गुट ने करीब 15 राउंड फायर किए।

कुछ स्टूडेंट एक पेट्रोल पंप के पास खड़े थे, तभी दूसरे गुट से जुड़े कई छात्र कई गाड़ियों में सवार होकर आए। इसके बाद दोनों गुटों के स्टूडेंट के बीच विवाद हो गया। गुस्से में एक गुट से जुड़े एक युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। मामला कॉलेज की प्रधानगी के विवाद से जुड़ा हुआ है।

उधर, पुलिस देर शाम गोली चलाने वाले आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। उसके पैर में गोली लगी है। उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। आरोपी का घायल हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गाड़ी के पास से स्टूडेंट ने पेट्रोल पंप के अंदर घुसकर जान बचाई।
गाड़ी के पास से स्टूडेंट ने पेट्रोल पंप के अंदर घुसकर जान बचाई।

 

  • पेट्रोल पंप के पास खड़े थे छात्र: एसएसपी हरविंदर विर्क ने बताया कि जालंधर के किशनगढ़ इलाके में शुक्रवार सुबह सेंट सोल्जर कॉलेज के कुछ छात्र पेट्रोल पंप के पास खड़े थे। पंप कर्मी ने बताया कि वे कॉलेज की प्रधानगी को लेकर कुछ बात कर रहे थे। कुछ ही देर वहां 2 गाड़ियों में कुछ ओर छात्र भी पहुंच गए। इसके बाद दोनों गुटों में बहस होने लगी।
  • बहस के फायरिंग कर दी: इसके बाद एक गुट से जुड़े एक युवक ने दूसरे गुट के स्टूडेंट पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वो स्टूडेंट तुरंत जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल स्टूडेंट की पहचान शिवदासपुरा निवासी गोरी और सौरव के रूप में हुई है।
  • पुलिस ने फुटेज कब्जे में ली: घटना के बाद आसपास के लोग के भी डर की वजह से अंदर घुस गए। इसके बाद कुछ पुलिस वालों भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी की तलाशी ली। पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
  • 3 वाहनों को कब्जे में लिया: एसएसपी हरविंदर ने आगे बताया कि घटना में इस्तेमाल हुए 3 वाहनों को रिकवर कर लिया गया है। घायल स्टूडेंट की हालत खतरे से बाहर है। दोनों ग्रुपों का आपसी विवाद था। और यह दोनों गुट ग्रुप कैंपेन को लेकर इकट्ठे हुए थे।
जालंधर में गोली की आवाज सुनकर भागते स्टूडेंट।
जालंधर में गोली की आवाज सुनकर भागते स्टूडेंट।

आरोपी हिरासत में लिया- एसएसपी हरविंदर विर्क

c ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही अलावलपुर पुलिस ने आदमपुर थाने की पुलिस और डीएसपी करतारपुर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। देर शाम आरोपी नछत्तर निवासी कपूरथला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई