best news portal development company in india

पंजाब के फिरोजपुर और मोगा में जिला कोर्ट कॉम्पलैक्स को बम से उड़ाने की धमकी : सेशन जज को भेजी मेल; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

SHARE:

फिरोजपुर/मोगा – पंजाब के फिरोजपुर और मोगा में जिला कोर्ट कॉम्पलैक्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे वहां दहशत का माहौल बन गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिला एवं सेशन जज की मेल पर यह धमकी आई है। जिसके बाद कोर्ट कॉम्पलैक्स को खाली कराया जा रहा है। हालांकि यह मेल कहां से आई और किसने भेजी व इसमें क्या लिखा है, इसके बारे में कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

हालांकि एहतियात के मद्देनजर पार्किंग को भी खाली कराया जा रहा है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। पुलिस की कई टीमें कोर्ट कॉम्लैक्स की जांच कर रही हैं। इससे पहले अमृतसर, जालंधर और पटियाला के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *